अमृतसर| रेलवे स्टेशन के पास स्थित नहरी विभाग की बिल्डिंग को ढहाने का काम चल रहा है। इसी क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने दीवारों और जीटी रोड की साइड में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है। इससे आसपास के इलाके में गंदगी और बदबू फैल गई है। खासकर सामने स्थित स्कूल के बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और सफाई की जाए। – सुभाष कुमार निवासी जीटी रोड।


