रेलवे स्टेशन में टीबी, एचआईवी व हेपेटाइटिस की हुई जांच

रेलवे स्टेशन में टीबी, एचआईवी व हेपेटाइटिस की हुई जांच
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. सी. राय एवं डॉ दिव्यांशु डब्लूएचओ सलाहकार के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन अनूपपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन प्रबंधक एम.पी. शर्मा, रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज गुप्ता के समन्वय से टीबी रोग जांच कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 80 लोगों की टीबी, एचआईवी तथा हेपेटाइटिस की जांच की गई। कैम्प में लोगों को टीबी एवं एचआईवी व हेपेटाइटिस बीमारियों से जागरूक  के साथ साथ निक्षय मित्र हेतु प्रेरित किया गया जिसमे मुख्य स्टेशन प्रबंधक एवं रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक के द्वारा निक्षय मित्र बनकर दो क्षय मरीज को फूड बास्केट विपरीत किये किया गया तथा उनके लक्षणों के संबंध में बताया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी राजेश पटेल एवं चिकित्सकीय अमला तथा रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *