रेवांचल एक्सप्रेस के S4 कोच में शराबखोरी,VIDEO:निगम इंजीनयर ने बनाया शराब का पैग; जीआरपी ने कहा- यह अपराध, कार्रवाई करेंगे

रीवा से चलकर रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के कोच S4 में शुक्रवार रात नशे की हालत में युवक ने हंगामा मचा दिया था। यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ट्रेन में मचाए जा रहे उत्पाद का वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रेन के कोच में युवक खुलेआम शराब के पैग बनाता नजर आ रहा है। रेलवे प्रशासन ने मामले में जांच और कार्रवाई की बात कही है। रेलवे कोच में शराब के नशे की हालत में बदसलूकी करने वाले युवक की पहचान विकास पंड्या निवासी सतना के रूप में हुई है। वह नगर निगम रीवा में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। जीआरपी बोली- यह अपराध, कार्रवाई करेंगे
जीआरपी रीवा बीट प्रभारी बीएस ठक्कर ने बताया कि मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। हालांकि कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन स्वतः संज्ञान लिया जा रहा है। ट्रेन की जिस बोगी में हंगामा किया गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। उसमें महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। शराब पीकर ट्रेन में उत्पाद करना या अन्य यात्रियों को परेशान करना अपराध है। लगातार विवेचना की जा रही है। आगे आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो मैं कोर्ट जाऊंगा
इस मामले लेकर अधिवक्ता बीके माला ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि ​​​​​​​भारतीय जनता पार्टी के शासन में अधिकारी-कर्मचारी सब बेलगाम हो चुके हैं। जो ट्रेन में इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। शासकीय कर्मचारी द्वारा किए गए इस कृत्य को लेकर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। आगामी तीन दिन के अंदर अगर निगम प्रशासन दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करता और आरपीएफ दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं करता तो मैं मौजूद सभी प्रमाणों के साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *