रेवाड़ी ट्रेन में मिले युवक शव को नहीं मिले वारिश:दाएं हाथ हिंदी में करन सुरमा, अंग्रेजी के कर्ण और ॐ महाकाल त्रिशूल टैटू अंकित

रेवाड़ी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम में मिले 30 वर्षीय शव की पहचान नहीं हो पाई। दाएं हाथ हिंदी में करन सुरमा, अंग्रेजी के कर्ण और ॐ महाकाल त्रिशूल टैटू अंकित है। सिर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज किया था। 72 घंटे का इंतजार पूरा होने के बाद सोमवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली से रेवाड़ी आई थी पैसेंजर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54413 1 शुक्रवार सुबह करीब 6:05 पर दिल्ली से रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। रेवाड़ी स्टेशन पर एक यात्री ने ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव पड़ा मिला। ट्रेन के टॉयलेट में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी थी। पहले संदिग्ध माना, फिर हत्या का केस सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव देखने के बाद पहले मामले को संदिग्ध माना था। पोस्टमार्टम के दौरान सिर पर मिले चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के हत्या का केस दर्ज किया था। शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। स्टेशनों पर सीसीटीवी देखें जा रहे हैं। कपड़ों के अलावा मृतक के पास कुछ नहीं मिला। शव आज अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *