रेवाड़ी पुलिस ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाली राजस्थान की महिला को गिरफ्तार किया है। सीआईए कोसली ने शुक्रवार को राजस्थान निवासी नशा तस्कर को 1.108 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में पता चला कि राजस्थान की महिला नशीले पदार्थों की सप्लाई करती है। जिसकी पहचान कोटपुतली बहरोड के गांव देहमी निवासी सुशीला के रूप में हुई है। हरियाणा राजस्थान में सप्लाई संजय कुमार निमराना से गांजा लेकर रेवाड़ी पहुंचा था। संजय ने कोटपुतली बहरोड के गांव देहमी निवासी सुशीला से नशीला पदार्थ खरीदा था। अब पुलिस सुशीला के नशा तस्करी नेटवक्र से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद रेड मारकर आरोपी को पकड़ा था। खोल पुलिस ने दर्ज किया था केस सीआईए कोसली ने हाइवे पर काठुवास टोल के नजदीक गांव पालडा की सीमा में अपने चाय के खोखे पर गांजा के पास से 1.108 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। जिसकी पहचान संजय कुमार निवासी गांव हुडिया खुर्द जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लिया था।


