रेवाड़ी की कोसली सीआईए ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के निमराणा से काठुवास टोल के पास एक चाय के खोखे से आगे गांजा सप्लाई करने आया था। सूचना के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के नशा तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे आरोपी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे साथियों का पता लगाया जा सके। सीआईए कोसली को सूचना मिली की राजस्थान कोटपुतली बहरोड़ के हुडिया खुर्द निवासी संजय कुमार नशा सप्लाई करता है। वह नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए हरियाणा आ रहा है। सूचना के बाद सीआईए इंजार्च सुभाष चंद्र की अगुवाई में टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। चाय के खोखे के पास पकड़ा आरोपी जैसे ही नशीला पदार्थ लेकर चाय के खोखे के पास पहुंचा तो पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। ड्यूटी मजिसट्रेट की मौजदूगी में आरोपी की तलाशी ली। उसके पास एक थैले में 1.108 किलोग्राम नशाीला गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।


