रेवाडीह की अदिति और अंजली कोडापे ने जीता कांस्य पदक

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रेवाडीह की 2 बास्केटबॉल खिलाड़ी अदिति कोडापे और अंजली कोडापे ने राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया है। रेवाडीह बॉस्केटबॉल मैदान में अभ्यास करने वाली दोनों पहली खिलाड़ी बन गई जिन्होंने राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। दोनों बहनों ने चेन्नई में आयोजित 68वीं जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। दोनों पहले इंदौर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तीसरी बहन पावनी कोडापे राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इनकी मां मजदूरी करती हैं एवं पिता ड्राइवर हैं। तीन साल पहले अदिति ने माध्यमिक स्कूल रेवाडीह के बास्केट बॉल मैदान पर स्कूल के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण लेते देखा। यहां प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल के बालक एवं बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव और राधा राव निशुल्क प्रशिक्षण देती है‌ं। बच्चों को अभ्यास करते देख अदिति कोडापे की माता ने कालवा राधा राव से अदिति को ट्रेनिंग देने अनुरोध िकया था। इसके बाद अदिति कोडापे ने बास्केटबॉल का अभ्यास शुरू किया। उसे देख अन्य 2 बहनें अंजली कोडापे एवं पावनी कोडापे ने अभ्यास शुरू किया। अब सफलता हासिल कर रही हैं। शुरुआती स्पर्धा से मेडल जीतने का सिलसिला शुरू अदिति ने पहले साल अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बास्केट बॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ष उसका चयन राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए सीबीएसई डब्ल्यूएसओ टीम में हुआ था जहां उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया। अगले वर्ष अंजली एवं अदिति कोडापे ने राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ष तीनों बहनों ने राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अदिति और अंजली कोडापे ने कटक में हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक जीता था। स्कूल टीम की जीत में दोनों की अहम भूमिका रही है अदिति और अंजली ने इंदौर में आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उसी आधार पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम चेन्नई में आयोजित 68वीं जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा में भाग लेने क्वालीफाई हुई। दोनों ने इस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम को कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेलों इंडिया बास्केट बॉल एकेडमी असेसमेंट कैम्प में चयन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *