कवर्धा| पुराने बस स्टैंड के पास स्थित रेवाबंद तालाब के किनारे कराया गया सौंदर्यीकरण अब बदहाली का शिकार हो चुका है। तालाब के चारों ओर लगाया गया सुरक्षा घेरा कई जगहों से टूट गया है। इससे मवेशी आसानी से भीतर घुस जाते हैं। मरम्मत और रख-रखाव की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। नगर पालिका से सुरक्षा घेरा दुरुस्त कर तालाब क्षेत्र के संरक्षण करना चाहिए। – महेन्द्र निषाद, कवर्धा


