रेहड़ी फड़ी यूनियन ने की स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करने की मांग

अमृतसर| अॉल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन की ओर से डा. इंद्रपाल की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को सौंपा गया। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2014 के स्ट्रीट वेंडर एक्ट को सही तरीके से लागू किया जाए और कानून के मुताबिक हर पांच साल बाद लोगों का सर्वे करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पर नगर निगम या कमेटियां इस पर सही तरीके से काम नहीं कर रही है, नतीजतन इन लोगों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने डिप्टी कमि श्नर साक्षी साहनी को बताया कि कानून के अनुसार हर पांच साल बाद सर्वे होना चाहिए, लेकिन 10 साल हो गए, इसका कोई सर्वे नहीं हुआ है। उन्होंने इसका दोबारा सर्वे करवाने की मांग की। इस अवसर पर राहुल, कुलदीप, प्रिंस राणा, राम बृजवासी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *