रॉयल वेडिंग:मप्र के भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल भरतपुर की अरुंधति के हुए

गुलाबी नगरी मंगलवार को एक बार फिर राजनीतिक और बॉलीवुड सितारों से जगमग रहा। मौका था मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल सिंह तोमर के शादी समारोह का। सिविल लाइंस स्थित जय महल पैलेस में प्रबल सिंह भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत के साथ विवाह बंधन में बंधे। बता दें कि 4 मई को ग्वालियर में भी नवविवाहित जोड़े का आशीर्वाद समारोह होगा। ये अतिथि भी हुए शामिल राज्यपाल बागड़े, छग सीएम विष्णुदेव, पुष्कर धामी व शिवप्रकाश, कैलाश विजयवर्गीय, ​शिवराज सिंह चौहान, ओम माथुर, रमन सिंह और वासुदेव देवनानी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह शेखावत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *