रोचक तरीके से पढ़ने के गुर सिखाए गए

राहौद | राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान व गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, प्रयोगात्मक और छात्र-केंद्रित बनाने 2 से 4 फरवरी तक भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान पुणे में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 व्याख्याताओं ने भाग लिया। जांजगीर-चांपा जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद के रसायन व्याख्याता कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित व्याख्याता विक्रांत साहू, मुकेश कुमार खूंटे व रेखा गुप्ता ने प्रशिक्षण में सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विज्ञान व गणित विषयों को रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाने, विद्यार्थियों में तर्कशक्ति, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *