बीजापुर| निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए 10 मार्च को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक रोजगार शाखा कार्यालय में लगेगा। कैम्प के माध्यम से कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैम्प में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9893026590 पर संपर्क किया जा सकता है।


