दौसा जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में एक दिवसीय युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लालसोट एडीएम मनमोहन मीना, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र मीणा, जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल शर्मा तथा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मेघराज मीना ने किया। 250 से ज्यादा युवाओं का प्रारंभिक चयन मेले में एलआईसी, ऑटोमोबाइल, मेडिकल और सिक्योरिटी, फील्ड ऑफिसर, सुरक्षा प्रहरी, सुपरवाईजर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 17 प्राइवेट कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं के इंटरव्यू लिए। जिनमें से 250 से ज्यादा युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान सिटी हॉस्पिटल की ओर से चयनित तीन अभ्यर्थियों को मंच पर ही ऑफर लेटर दिए गए। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी शिविर में कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने बेरोजगार आशार्थियों को अपनी कम्पनी में रोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी दी। मेले में उद्योग विभाग, नगर परिषद, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। मंच संचालन डॉ. रामवीर चौधरी ने किया।


