रोजगार मेले में 218 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ

अलवर| राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर में राजऋषि अभय समाज में हुए रोजगार मेले 14 कंपनियों व 6 निजी संस्थानों ने भाग लिया। मेले में करीब 419 युवााओं ने भाग लिया। वनमंत्री संजय शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। मंत्री शर्मा ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पं. धर्मवीर शर्मा व विक्रांत शर्मा थे। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले के लिए करीब 700 युवाओ ने पंजीयन कराया। इनमें से 419 ने भाग लिया। 218 का चयन कंपनियों ने नौकरी के लिए किया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी हरीश नैनकवाल, सुरेश भारद्वाज पाड़ा, सतीश शर्मा, पं. जलेसिंह, देवराज शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, शिवानी शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *