अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर वेस्ट की ओर से वैलेंटाइन-डे पर डॉ. नरेश ग्रोवर अस्पताल में बच्चों के साथ विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम करवाई गई। अध्यक्ष रोटेरियन निप्पी भसीन और सचिव रोटेरियन सावन अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश ग्रोवर ने बच्चों और अभिभावकों को कहा कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और पर्याप्त विश्राम बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में बढ़ते मोटापे और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताई और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा बाहरी खेलकूद के लिए प्रेरित करने की अपील की। पोषण एवं स्वास्थ्य कोच तान्या ग्रोवर ने माताओं को पौष्टिक व्यंजन बनाने के सरल उपाय बताए। अंत में बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।


