जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर ने लब्बू राम दोआबा सीनियर स्कूल को रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट के तहत विजुअल प्रोजेक्टर, स्क्रीन और कंप्यूटर सहित ई-लर्निंग सेट भेंट किया। प्रधान जेपी सिंह और डॉ. नीरज ने बताया कि यह प्रोजेक्ट ऑनलाइन शिक्षा व प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। विशेष रूप से तैयार कंप्यूटर कक्ष में उपकरण स्थापित कर रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सुनील दत्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कौल, करनजीत सिंह, श्रीरूप चौधरी, नीरज अरोड़ा, राजकुमार, नरेश चड्ढा, सुविंदर जीत कौर, अर्चना दत्ता, अंजलि दीक्षित और सुनीता कौल मौजूद रहे। निदेशक सरवन कुमार भारद्वाज और प्राचार्या रुपिंदर कौर ने क्लब का आभार जताया।


