रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन की इंस्टॉलेशन सेरेमनी,विशाल पिलानिया अध्यक्ष और अमर गुप्ता चुने गए सचिव

भास्कर न्यूज | गिरिडीह रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन की इंस्टॉलेशन सेरेमनी श्याम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के अध्यक्ष रोटेरियन विशाल पिलानिया और सचिव रोटेरियन अमर गुप्ता को 2025-26 के लिए चुना गया।इंस्टॉलेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन रोनाल्ड डी”कोस्टा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पीडीजी एस.पी. बगड़िया और असिस्टेंट गवर्नर ज़ोन 8 रोटेरियन डॉ. आजाद भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गिरिडीह की विभिन्न सामाजिक और सेवा संस्थाओं ने भाग लिया, जिनमें रोटरी गिरिडीह, रोटरी कपल, रोटरी ग्रेटर, इनरव्हील, लायंस क्लब, लायंस एलीट, जागृति क्लब और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उदित डालमिया, सुमित झुनझुनवाला, राहुल बसेवाला, विशाल सिंघानिया, मयंक भदानी, आशीष भदानी, कुणाल गुप्ता, कुमार हर्ष, रवि डालमिया, अमर अग्रवाल, अमित जालान, मोनू खंडेवाल, सूरज तिबेरवाल, विकास बाजोरिया, अनिल अग्रवाल, गौरव केडिया, ऋषभ जैन और रवि जयसवाल शामिल थे। इसके अतिरिक्त रोटरी गिरिडीह के सदस्य रोटेरियन पीयूष मुसद्दी, रोहित जैन और अमित गुप्ता भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव को बधाई दी और क्लब के आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सफलता की शुभकामनाएं दी। समारोह में उपस्थित सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने इसे अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *