रोडवेज की टक्कर से ट्रैक्टर टैंकर पलटा,एक की मौत:घायल को गंभीर हालत में सीकर किया रेफर, बस ड्राइवर मौके से भागा

सीकर में झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस और ट्रैक्टर टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से बस का ड्राइवर भाग छुटा। फिलहाल पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। घटना खाटूश्यामजी इलाके के मंडा रोड स्थित काशीदा बावड़ी के पास रविवार सुबह तड़के की है। पुलिस के मुताबिक, ​मृतक की पहचान मकराना निवासी 25 वर्षीय लक्की के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रैक्टर टैंकर पलट गया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल मकराना निवासी ताराचंद को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। ​सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाटूश्यामजी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के पहुंचने पर उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर हादसे के बाद रोडवेज का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *