रोडवेज बस के बदमाशों ने कांच तोड़े,VIDEO:साइड को लेकर ड्राइवर से हुआ विवाद, 20 सवारियां बैठी थीं; कोटा से रावतभाटा जा रही थी बस

साइड को लेकर विवाद के बाद रोडवेज बस के कांच तोड़ दिए। मामला कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र का है। हमला होने के बाद ड्राइवर सवारियों से भरी बस को रावतभाटा थाने लेकर पहुंचा। घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है। अलवर डिपो की बस के ड्राइवर सोबत अली ने बताया-शुक्रवार शाम को 6:15 बजे बस कोटा से रावतभाटा के लिए निकली थी। इस दौरान कोलीपुरा घाटी के पास रावतभाटा से 20 किलोमीटर पहले एक ट्रक सामने आ रहा था। इस दौरान मैने साइड देने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। इसके बाद भी ट्रक का ड्राइवर बिफर गया और गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह ट्रक को खड़ा करके दूसरी गाड़ी में 3 से 4 लोगों को लेकर आया और कोलीपुरा में बस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने मारपीट कर बस में आग लगाने की धमकी दी। इसके बाद वह बस को सीधे रावतभाटा थाने ले गया। घटना के दौरान बस मे करीब 20 सवारियां बैठी थीं। कोटा के आरकेपुरम थाने का मामला
रोडवेज ड्राइवर सोबत अली ने बताया-घटना के दौरान वह बस को सवारियों सहित रावतभाटा थाने ले आया। मगर घटना कोटा थाना क्षेत्र की होने के चलते शिकायत दर्ज नही हुई। अब मामले को लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोटा आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *