रोडवेज में बसों का फ्लीट पूरा करें, कबाड़ की नीलामी भी कराएं

भास्कर न्यूज | जालंधर एससी–बीसी इंप्लाइज यूनियन की मीटिंग बलजीत सिंह होशियारपुरी सूबा प्रधान की अगुआई में हुई। जिसमें पंजाब रोडवेज की बिगड़ती आर्थिक हालत पर चिंता व्यक्त की गई। बलजीत ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के साथियों पर लगातार झूठे मामले दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से लगातार सरकार मुलाजिमों के साथ मीटिंग पर मीटिंग कर रही है लेकिन उनकी मांगों को पूरा कर राहत नहीं दी जा रही है। सरकार द्वारा जेलों में बंद कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बिना शर्त जल्द रिहा किया जाए और साथ ही मुलाजिमों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए क्योंकि कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे थे, जो उनका संवैधानिक अधिकार है। मीटिंग में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट स्टेट पंजाब द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नतियों में की जा रही अनावश्यक देरी की भी निंदा की गई और मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नतियां, जो पहले ही काफी देर से लंबित हैं, जल्द की जाए। पंजाब रोडवेज में 2407 बसों का फ्लीट पूरा करने के साथ ही सूबे में 10 हजार के करीब नई बसों को शामिल किया जाए क्योंकि पॉपुलेशन के मुताबिक बसों की संख्या काफी कम है, जिससे महिलाओं को फ्री सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज की सभी वर्कशॉप की हालत सुधारी जाए और वर्कशॉप में पड़ी कंडम बसों, कंडम टायरों, ट्यूबों और स्क्रैप की नीलामी करवाई जाए, ताकि आने वाले समय में मच्छरों की भरमार न हो और कर्मचारी बीमार न पड़ें। इस मौके पर सुखबीर सिंह अध्यक्ष जालंधर, अमनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, हरजोत सिंह कैशियर, रमनदीप सिंह प्रदेश कैशियर और राजवंत सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *