रोड रेज के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला:गाली देने से मना करने पर बीच सड़क पर विवाद, तीन आरोपियों ने कडा मारकर किया घायल

राजधानी के अभनपुर इलाके में रोड रेज का एक खौफनाक मामला सामने आया है। अपनी बहन को खाना देने जा रहे एक युवक के साथ बदमाशों ने सिर्फ इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने बीच सड़क पर गाली-गलौज करने और बाइक लहराने से मना किया था। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए कडा मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा महेश नवरंगे बताया जा रहा है।
अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़ित महेश नवरंगे ने पुलिस को बताया, कि वो वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है। 4 मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी बहन मंजू साहू के लिए खाना लेकर ‘सोनी मल्टी अस्पताल’ जा रहा था। जब वह फरिकार भवन के पास पहुंचा, तभी कुछ अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल को तेजी से लहराते हुए और गंदी गालियां बकते हुए जा रहे थे।
युवक ने जब हाथ देकर उन लड़कों को रोका और सड़क पर इस तरह हंगामा करने से मना किया, तो बदमाश भड़क गए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चिल्लाते हुए कहा, “तुम कौन होते हो हमें रोकने वाले?” इसके बाद बदमाशों ने मां-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने हाथ-मुक्का और कड़े से वार करके जानलेवा हमला कर दिया। सरेराह हुई इस मारपीट में युवक की पीठ, कमर, मुंह और बाईं आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचने पर आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर अपनी बाइक से फरार हो गए। संदिग्धों से पूछताछ जारी पीड़ित की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच में लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को बिठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *