रोपड़ के सरकारी कॉलेज में रोजगार और सेहत कैंप लगाया, 1000 महिलाओं ने लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज| रोपड़ महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सरकारी कॉलेज रोपड़ में रोजगार और सेहत कैंप लगाया। यह कैंप सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के सहयोग से लगाया गया। जिले की 1000 से अधिक महिलाओं ने कैंप का लाभ उठाया। कैंप में एडीसी (विकास) चंद्र ज्योति सिंह और एसडीएम बलजिंदर सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि थे। कैंप में सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग के माहिर डॉक्टरों ने महिलाओं के ब्लड प्रेशर, शुगर, फ्री एनीमिया टेस्ट, हड्डियों की जांच और ब्रेस्ट, सर्वाइकल और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की। इस दौरान जरूरतमंदों को आयरन व फोलिक एसिड की दवाइयां भी वितरित की गईं। रोजगार मेले में करीब 20 कंपनियों ने भाग लिया, जिसके लिए 514 युवाओं का पंजीकरण हुआ। इसमें से 172 उम्मीदवारों का चयन किया गया और 53 को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान श्रुति शर्मा, प्लेसमेंट अधिकारी मीनाक्षी बेदी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *