रोपड़ में चला नशा विरोधी अभियान:पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, 37 चलान काटे, सार्वजनिक स्थानों पर की गई चेकिंग

रूपनगर (रोपड़) पुलिस ने नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “युद्ध नशा विरुद्ध” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 37 चालान काटे गए और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान (CASO) चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के दिशा-निर्देशों और उप पुलिस महानिरीक्षक नानक सिंह की अगुवाई में चलाया जा रहा है। थाना नंगल पुलिस ने नशा करने के आदी पवन कुमार (निवासी गांव ब्राह्मणपुर) और सिलेंडर सिंह (निवासी गांव अजौली) को गिरफ्तार किया है। चलाया सर्च ऑपरेशन जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शरारती तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया। इस अभियान के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी इमारतों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर गहन जांच की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत पार्किंग और शराब पीकर वाहन चलाने सहित विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल 37 चालान काटे गए। लोगों से अपील, तस्करों के बारे में दें सूचना पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त किसी व्यक्ति की जानकारी मिलती है, तो वे इसकी सूचना पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 (व्हाट्सएप चैटबॉट) या जिला पुलिस के संबंधित नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *