रोबोटिक्स चैंपियनशिप में जीएनए ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मकसूदां कैंपस में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन के सहयोग से रोबोटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। यह मेगा तकनीकी प्रतियोगिता ईनोवेशन, क्रिएटिविटी और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता दर्शाने के लिए एक बढ़िया प्लेटफार्म बनी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से आए 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया। रोबो ऑफ-रोडिंग (रफ एंड टफ ड्राइविंग) और रोबो टग ऑफ वॉर (रोबो स्ट्रेंथ गेम) में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्रालय के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स के प्रधान निदेशक प्रदीप वर्मा रहे। उन्होंने छात्रों में ईनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की तथा रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान रोबोटिक्स चैंपियनशिप 2026 की ओवरऑल ट्रॉफी जीएनए यूनिवर्सिटी ने जीती। इस दौरान विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *