रोहतक की MDU में पहुंचे CJI सूर्यकांत:बोले- मेरा प्रोफेशनल करियर यहीं से शुरू हुआ; युवा अपनी क्षमता पर भरोसा करें

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को रोहतक पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में उतरा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जजों और डीसी ने यहां पर उनका स्वागत किया। बाद में वे कारों के काफिले में एमडीयू (MDU) में पहुंचे और यहां एक गेट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीजेआई ने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और ईमानदारी से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। बता दें कि सूर्यकांत हरियाण के हिसार के गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने एमडीयू से एलएलबी की है। वे आज यहां आकर उत्साहित दिखे। सीजेआई सूर्यकांत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि… यह मेरी यूनिवर्सिटी है, जहां से मैंने लॉ (विधि) में एडमिशन लिया और लॉ पास करके मेरा जो लाइफ का प्रोफेशनल करियर था, उसकी शुरुआत इसी यूनिवर्सिटी से हुई।मुझे इस बात की बहुत ही प्रसन्नता है कि मैं आज इस यूनिवर्सिटी में भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद आ पाया हूं और कुछ पुरानी यादें यहां ताज़ा कर पाया हूं। युवा मेहनत करें सूर्यकांत ने कहा कि यह ठीक है, इस पद तक पहुंचना अपने आप में एक संघर्ष था। यह हरियाणा के लिए ही नहीं, मैं पूरे भारतवर्ष के हर युवक को यह आह्वान करूंगा कि अपनी क्षमता पर वो भरोसा करे, मेहनत करे और लगन और ईमानदारी से काम करे। चाहे वह ज्यूडिशरी (न्यायपालिका) का है, राजनीति में है, सिविल सर्विसेज में है, किसी भी प्रोफेशन में है, वह अपने उच्चतम पदों तक अपना नाम कमाए। लोगों को न्याय पालिका पर विश्वास सीजेआई ने कहा कि आप देखिए जितने मुकदमे इस देश में बढ़ते जाते हैं हर साल, वो अपने आप में इस बात का बहुत बड़ा सबूत है कि भारतीय जनता को, यहां के आम आदमी को न्याय प्रणाली पर बहुत ज़्यादा विश्वास है।
डीसी सचिन गुप्ता ने किया स्वागत CJI सूर्यकांत का हेलीकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां पर रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता व एसपी सुरेंद्र भौरिया ने उनको रिसीव किया। इसके बाद एमडीयू गेट नंबर 3 पर पहुंचे। एमडीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने जस्टिस सूर्यकांत को बुके भेंट कर स्वागत किया। यहां जस्टिस सूर्यकांत ने पत्रकारों व आम लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद एमडीयू के लाॅ डिपार्टमेंट की तरफ चले गए। एलुमनी मीट में शामिल होने पहुंचे रोहतक जिले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिलहाल वे एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। कोर्ट परिसर को सजाया गया बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत के आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई है। कोर्ट परिसर में सजाया गया है और पार्किंग एरिया में भव्य पंडाल बनाया गया है। मुख्य मंच पर जस्टिस सूर्यकांत के साथ हाईकोर्ट के जज व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रही कड़ी सुरक्षा प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में रहेगा। सीजेआई के कार्यक्रम को लेकर बाबा मस्तनाथ स्थित हेलीपेड से लेकर कोर्ट परिसर तक पुलिस की कड़ी निगरानी देखने को मिल रही है। 4 बजे तक रोहतक में रहेंगे जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस सूर्यकांत बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से एमडीयू में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एमडीयू से निकलकर कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कोर्ट परिसर से वापस 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *