रोहरा खुर्द में युवाओं ने आपसी भाइचारे के साथ मनाई होली

मुंगेली |ग्राम रोहरा खुर्द में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को आनंदपूर्वक मनाया। होली मिलन के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लोगों ने होली के गीत गाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां बांटी। इस अवसर पर गांव में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में डॉ. सुशांत जांगड़े, प्रदीप मंगेशकर, नागेश्वर सोनवानी, जय किशन जांगड़े, जलेश घोषले, आशीष मंगेशकर, राजा आहिरे, कीर्तन मंगेशकर व अधिवक्ता जितेन्द्र जांगड़े मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *