लंदन में आज होगा घूमर समारोह:कलाकारों को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजन

लंदन भी राजस्थानी संस्कृति के रंग में सराबोर होने वाला है। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट UK (RCT UK) द्वारा आयोजित घूमर 2025 यूरोप का सबसे बड़ा राजस्थानी उत्सव बनने जा रहा है। यह 20 सितंबर को लंदन में होगा, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपरा साकार होगी। उत्सव का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। राजस्थानी कलाकारों का लंदन में स्वागत इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए राजस्थान के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कलाकार संजय मुकुंदगढ़, मनीषा सैनी और की-बोर्ड प्लेयर हेमंत डांगी लंदन पहुंच चुके हैं। हीथ्रो एयरपोर्ट पर RCT UK की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने कलाकारों का राजस्थानी पगड़ी और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह ढाका, हनवंत सिंह राजपुरोहित, दीपक शर्मा, मानवेंद्र सिंह, निर्मल बबेरवाल, चारुलता राजपुरोहित, डेजी ढाका और यश्वी राजपुरोहित सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे। तैयारियां पूरी, कल होगा आयोजन कलाकारों के आगमन के साथ ही “घूमर 2025” की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पिछले एक महीने से RCT UK के समर्पित स्वयंसेवक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 20 सितंबर को लंदन की धरती पर घूमर की ताल और राजस्थानी लोकगीत गूंजेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *