लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश

सिमडेगा | एसपी कार्यालय सभागार में एसपी सौरभ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में एसपी सौरभ ने विगत महीने दिए गए टास्क के अनुरूप अब तक किए गए कार्यों की सभी थाना प्रभारी से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से थानावार समीक्षा करते हुए लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रखें,सड़क सुरक्षा नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *