रांची| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री बने रहने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। मरांडी ने कहा, भारत के राजनीतिक इतिहास में कम नेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने नीतिगत के साथ‑साथ जमीनी स्तर पर भी परिवर्तन के लिए निरंतर काम किया। यह गौरवपूर्ण क्षण उसी दिन आया, जिस दिन 2019 में अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव संसद में रखा था, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू‑कश्मीर को भारत के संविधान में पूर्ण एकात्मता के साथ जोड़ा गया।