लंबे समय बाद गहलोत-पायलट एक मंच पर आए:जयपुर में जूली बोले- अंबेडकर का नाम लेना फैशन है तो हम यह फैशन करेंगे

कांग्रेस का देशव्यापी धरना-प्रदर्शन बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जयपुर में शुरू हुआ। इस आंदोलन में लंबे समय बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एक साथ नजर आ रहे हैं। सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अंबेडकर का नाम लेना फैशन है तो हम यह फैशन करेंगे।
कल अमित शाह ने लोकसभा के अंदर कहा कि क्या अंबेडकर-अंबेडकर करते हो। अंबेडकर का फैशन बना लिया है अगर इस प्रकार से हम भगवान का नाम लेते तो हमारी 7 पीढ़ियां हैं। वह स्वर्ग में चली जाती। वह बाबा साहब अंबेडकर हैं, हम हजार बार-बाबा साहब अंबेडकर का नाम लेंगे। यह फैशन है तो हम फैशन करेंगे। हमारे दिल के अंदर अंबेडकर हैं। गरीब, मजदूर, महिला की, सबकी आवाज बाबा साहब अंबेडकर हैं। लूट-झूठ की सरकार है भाजपा सरकार
यह सरकार झूठ पर चल रही है। लूट पर चल रही है। हमारे कार्यकर्ता आम जनता तक यह मैसेज पहुंचाएंगे और कांग्रेस को आगे लाने में मदद करेंगे। नर्मदा का पानी झुंझुनूं तक आ गया है। झुंझुनूं के लोग या बैठे हैं। बता दें कि पानी कहां आया है। पानी कहां मिल रहा है। सब लोग जान रहे हैं। आज उनके हालात पूरा देश जान चुका है। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अदाणी पर अमेरिका की अदालत में लगे भ्रष्टाचार के आरोप, पूंजीपतियों को संरक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में यह आंदोलन देश के सभी राज्यों में चल रहा है। जयपुर में शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च भी होगा। धरना-प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह से ही कांग्रेस के नेता शहीद स्मारक पर जुटने शुरू हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विधायक (नीमकाथाना) सुरेश मोदी, वैभव गहलोत तमाम नेता धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि कांग्रेस इन मामलों को लेकर चुप नहीं बैठेगी। सड़क से संसद तक सरकार का घेराव करेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को धरना-प्रदर्शन करने का टास्क दिया था। अडाणी मामले में जेपीसी गठित करने की विपक्ष लंबे समय से मांग कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *