लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात व विवाह कार्यक्रम की तैयारी

देवरी |देवरी के लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, चतरो घासीडीह में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात की झांकी एवं भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शिव भक्तों की एक बैठक चतरो में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भव्य रूप से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं के साथ भूत-प्रेत व बैताल की आकर्षक झांकी भी शामिल रहेगी। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा, विद्युत सजावट तथा फूलों से अलंकरण करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम को वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी शिव भक्तों के बीच बांटी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *