लकड़ी के आरे से पेट कटा, दुख निवारण अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी से बचाई जान

अमृतसर| दुख निवारण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने मौत के मुंह से एक मरीज को बाहर निकाल लिया। लकड़ी काटने वाले आरे से पेट पूरी तरह कट जाने के बाद भी डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की शाम को अमृतसर के गांव ठठी संधू का रहने वाला अमरजीत सिंह राजमिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान लकड़ी काटते समय आरे का ब्लेड फिसल गया और उसके पेट को बुरी तरह चीरता हुआ अंदर तक जा पहुंचा। हादसे में उसकी छोटी आंत चार हिस्सों में कट गई। गंभीर हालत में उसे शाम करीब 8 बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ तेजिंदर सिंह के मुताबिक मरीज के बचने की उम्मीद बहुत कम थी, लेकिन सर्जन डॉ. कौशिश और ऑपरेशन थिएटर की टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने कटे हुए हिस्सों को जोड़कर खून बहना रोका और मरीज की जान बचा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *