भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनवा कुर्मी समाज की बेटी लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पूरे छत्तीसगढ़ के कुर्मी समाज में खुशी की लहर है। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडसराम कश्यप ने इसे समाज के 52 गोत्रों का सम्मान बताया है गुरुवार को लक्ष्मी वर्मा जब नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचीं, तो उनके साथ पार्टी के मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा कुर्मी समाज के हजारों लोग मौजूद थे। नामांकन स्थल पर समाज के लोगों ने लक्ष्मी वर्मा और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा- इससे समाज की ख्याति बढ़ेगी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के उच्च सदन (राज्यसभा) में समाज की बेटी को स्थान मिलने से पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लक्ष्मी को राज्यसभा टिकट समाज के सभी गोत्रों का सम्मान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि वह हर वर्ग और समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लक्ष्मी वर्मा का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे कुर्मी समाज के 52 गोत्रों का सम्मान है। वहीं, नामांकन के बाद लक्ष्मी वर्मा ने भावुक होकर कहा कि उनकी पहचान उनका समाज ही है। उन्होंने कहा, “समाज है तो मैं हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने समाज और अपनी पार्टी की वजह से हूं।” उन्होंने अपने चयन के लिए समाज और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कुर्मी समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संरक्षक मन्नू लाल परगनिया, महामंत्री यशवंत वर्मा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, शिव शंकर वर्मा बेलदार सिवनी, नेम सिंह अदिति बाघमार इत्यादि शामिल थे।
समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा- इससे समाज की ख्याति बढ़ेगी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के उच्च सदन (राज्यसभा) में समाज की बेटी को स्थान मिलने से पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लक्ष्मी को राज्यसभा टिकट समाज के सभी गोत्रों का सम्मान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि वह हर वर्ग और समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लक्ष्मी वर्मा का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे कुर्मी समाज के 52 गोत्रों का सम्मान है। वहीं, नामांकन के बाद लक्ष्मी वर्मा ने भावुक होकर कहा कि उनकी पहचान उनका समाज ही है। उन्होंने कहा, “समाज है तो मैं हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने समाज और अपनी पार्टी की वजह से हूं।” उन्होंने अपने चयन के लिए समाज और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कुर्मी समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संरक्षक मन्नू लाल परगनिया, महामंत्री यशवंत वर्मा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, शिव शंकर वर्मा बेलदार सिवनी, नेम सिंह अदिति बाघमार इत्यादि शामिल थे।


