लक्ष्य अध्ययन यात्रा को पूर्व विधायक जंघेल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया

नर्मदा। लोधी समाज के लक्ष्य छत्तीसगढ़ की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा लोधी भवन खैरागढ़ से प्रारंभ हुई। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के सभी लोधी बाहुल्य जिलों के लोधी समाज के बच्चे एवं लक्ष्य सदस्य सम्मिलित हैं। इस यात्रा में 145 सदस्य हैं, जिसमें खैरागढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली के बच्चे सम्मिलित हैं। यात्रा को हरी झंडी दिखाने पूर्व विधायक कोमल जंघेल, संरक्षक किशोर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा तथा कोमल नारायण वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित हुए। यात्रा 22 दिसंबर से जबलपुर, भेड़ाघाट, छिंदवाड़ा, चौराई, पचमढ़ी, पिपरिया एवं उज्जैन का भ्रमण करते हुए 27 दिसंबर की रात्रि तक वापसी करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *