पचपेड़ी | संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा कॉलेज पचपेड़ी में दो दिवसीय 24वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कांवरे शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद जायसी ने की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, चंद्र प्रकाश सूर्या मौजूद रहे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र जायसी, जितेंद्र कुमार पाटले उपस्थित थे। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


