लखनऊ जन भवन प्रदर्शनी में मेट्रो को मिला सम्मान:रचनात्मक स्टॉल के लिए किया गया सम्मानित , राज्यपाल ने की तारीफ

लखनऊ जन भवन में लगी 57 वीं फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट और रचनात्मक स्टॉल का सम्मान मिला । आकर्षक पुष्प सज्जा, रचनात्मक हॉर्टीकल्चर डिजाइन के लिए यूपी मेट्रो को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि जन भवन प्रदर्शनी में मिला यह सम्मान यूपी मेट्रो के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो आधुनिक शहरी परिवहन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और विकास को अपनी कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा मानती है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरण-अनुकूल मेट्रो सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सुशील कुमार ने बताया कि यूपी मेट्रो को पूर्व वर्षों में भी इस प्रदर्शनी में लगातार उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मान मिलता रहा है। ये सम्मान संस्थान की गुणवत्ता, रचनात्मकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदर्शनी के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपीएमआरसी के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों और ऊर्जा के उपयोग संबंधी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने पुष्पों से निर्मित भगवान गरुड़ की भव्य आकृति की विशेष रूप से सराहना की। सुशील कुमार ने बताया यूपी मेट्रो के स्टॉल में मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ विकास, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा और परिवहन से जुड़े पहलों को प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। पुष्पों से निर्मित गरुड़ आकृति, यूपीएमआरसी का लोगो और अन्य पुष्प आकृतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और सेल्फी प्वाइंट के रूप को भी खूब पसंद किया गया।स्टॉल पर लखनऊ मेट्रो की वर्तमान उपलब्धियों के साथ-साथ शुरू होने वाले ईस्ट–वेस्ट कॉरिडोर की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *