लखनऊ में इवेंट मैनेजर ने फांसी पर लटका:एमटेक की करता था पढ़ाई, पुलिस ने कमरा किया सील; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

लखनऊ में इवेंट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। वह चिनहट इलाके में रहता था। शुक्रवार को शव फांसी पर लटकता देख जिंदा होने की आशंका पर परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंखे से लटका था शव
चिनहट पुलिस के मुताबिक कमता कल्याणी विहार निवासी आदित्य बारी एमटेक के साथ इवेंट मैनेजर का भी काम करता था। शुक्रवार तड़के आदित्य ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से चादर के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। पिता घनश्याम ने बताया कि घटना के बाद उसकी मां नीरू का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने यह कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है। चिनहट थाना प्रभारी के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *