सीसीएस स्कूल पारा रोड लखनऊ में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबल एवं दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण (ट्राई साइकिल, कान की मशीन, चश्मा, बैसाखी) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल और उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। समाज के हर वर्ग को ऐसे प्रयासों में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पार्षद श्रीमती रेखा सिंह, अजय दीक्षित, पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया, राजीव त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल ने न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी प्रोत्साहित किया। उपस्थित आमजन ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई।


