लखनऊ में गंभीर बीमारी से जूझ रही बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने मृतका के शव का पीएम कराने मना कर दिया। मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां रोड पर बुजुर्ग किशाना देवी (80) अपने बेटों के साथ रहती हैं। बेटे लखन लाल ने बताया मां किशाना को पेट में गैस बनने के चलते असहनीय पीड़ा होती थी। काफी लम्बे समय से थी बीमार वो दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाती थीं। काफी इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। सोमवार दोपहर को मां किशाना घर पर अकेली थीं। तभी उन्हे पेट में गैस बनने पर असहनीय पीड़ा होने लगी। बर्दाश्त नहीं कर पाने पर मां ने कमरे में प्लास्टिक की पिपिया में रखा डीजल अपने ऊपर डाल कर माचिस से आग लगा ली। परिजनों ने नहीं कराया इलाज मां की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। आग बुझाकर इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर किया। परिजन बुजुर्ग को घर लेकर चले आए, जहां देर शाम हालत बिगड़ने पर बुरी तरह झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर विधिक कार्रवाई पूरी की।


