लखनऊ में शख्स को पीट-पीटकर मार डाला:पत्नी के अवैध संबंध का कर रहा था विरोध, लोहे की राॅड से किया हमला

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला जबरौली गांव का है। जानकारी के अनुसार, शख्स की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था, जिसका वह विरोध कर रहा था। आरोपी युवक गांव का ही है। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी की शख्स से बहस हो रही थी। इस बीच आरोपी ने लोहे की राॅड से पीट पीटकर मार डाला। इसके बाद मौके से फरार हाे गया। पत्नी से कर रहा था मारपीट बताया गया की जबरौली गांव का रहने वाला रमेश कुमार (55) अवैध संबंधों का उलाहना देकर अपनी पत्नी से लड़ रहा था। इस दौरान उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। तभी पीछे से आए सोनू ने लोहे की राॅड से रमेश के सिर पर कई वार कर दिए। रमेश का सिर फट गया और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आई। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ़्तारी की लिए 2 टीम लगी हैं। जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी। बच्चों के सामने किए कई वार मृतक के बेटे ने बताया कि घर के सामने रहने वाला सोनू आया और लोहे की राॅड से पिता के सिर पर पीछे से कई वार कर दिए। मृतक के परिवार में पत्नी रोशनी और दो बेटी और एक बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *