लखनऊ में बर्फीली हवाओं के असर से ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। सुबह 6 बजे 7 डिग्री टेंपरेचर रहा, लेकिन सर्द हवाओं ने गलन का असर बढ़ा दिया। लखनऊ में सुबह के समय धुंध के साथ कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.06 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 3.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 81 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गई। दिन में तेज धूप निकलेगी और सुबह-शाम बर्फीली हवाओं के असर जारी रहेगा। लखनऊ में सामान्य से चार डिग्री कम तापमान रहने की संभावना
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री कम दर्ज किया जाएगा। बर्फीली हवाओं का असर यहां पर बना रहेगा। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर,बागपत,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद,रामपुर और बरेली सहित बस्ती संत कबीर नगर और गोरखपुर में सेट लहर के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। आज और कल तराई के क्षेत्रों में पाला पड़ेगा। इससे मौसम में बदलाव होगा। देर रात को भी ऑरेंज जोन में रही वायु गुणवत्ता
लखनऊ में देर रात के समय भी वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। मध्य रात्रि के समय अलीगंज का AQI 255, गोमती नगर का AQI 206, लालबाग का AQI 231 रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 132, कुकरेल पिकनिक स्पॉट 139 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में AQI 179 दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को लखनऊ का औसत AQI 168 रहा है। यह भी पढ़ें 5 डिग्री की ठंड में सोने को खुला आसमान:लखनऊ में आधी रात को कंबल छीन ले जाते हैं शराबी; रैन बसेरों पर नशेड़ियों का कब्जा ‘पैसा होता तो घर पर होते। चौराहे पर नहीं पड़े रहते। सर्द हवा चल रही है, दुर्घटना का खतरा भी है। ठंडी लग रही है। मजबूरी है, इसलिए यहां पर हैं। 8-10 लोगों के परिवार का पेट जो पालना है। हम 50 लोग पेड़ और बस स्टैंड के नीचे सोते हैं।’ यह कहना है रात के करीब 12 बजे 5 डिग्री तापमान में लखनऊ के बालू अड्डे पर 15 से अधिक लोगों के साथ पेड़ के नीचे सो रहे दिहाड़ी मजबूर नूर मोहम्मद का। पढ़ें पूरी खबर…


