लखनऊ में सूदखोर से परेशान युवक ने जान दी:ब्याज पर पैसे लेकर 15 प्रतिशत पर दूसरे को दिया था, वापस नहीं मिले से था परेशान

लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को सूदखोर से परेशान 29 साल के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने दो लाख रुपए ब्याज पर लेकर दूसरे व्यक्ति को 15 प्रतिशत पर दिए थे। रुपए न लौटा पाने पर सूदखोर उन्हें परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुबग्गा निवासी धवन कुमार वर्मा (29) डंडहिया में कपड़े की दुकान पर काम करता था। साथी अवधेश ने बताया कि धवन खुद ब्याज पर रुपए लेकर दूसरों को ब्याज पर पर रुपए उठा देता था। छह महीने पहले धवन ने चांदगंज के रहने वाले एक व्यक्ति से दो लाख रुपए ब्याज पर लिया। इसके बाद बिहार के एक व्यक्ति को 15 प्रतिशत दे दिया था। कुछ समय से वह किश्त धवन को नहीं दे रहा था। जिसके चलते धवन भी सूदखोर को किस्त नहीं दे पा रहा था। वह धवन पर लगातार दबाव बना रहा था। काफी बातचीत के बाद धवन ने 30 दिसंबर को रुपए देने की बात कही थी। लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। इस पर उसने पिता रामकुमार को फोन पर 25 हजार रुपए मांगे थे। पिता बाहर थे इसलिए लौटकर आने पर देने की बात कही। सोमवार सुबह धवन की चीख सुनकर बिल्डिंग में रह रहे अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर हालत में कमरे में पड़ा था। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *