लखपति दीदी संवाद में शामिल हुए सीएम साय:छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं पहचान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं की उपलब्धियों और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज मेहनत, नवाचार और आत्मनिर्भरता के बल पर नई पहचान बना रही हैं और राज्य सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में 10 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें वर्तमान में लगभग 8 लाख महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार, बकरी पालन क्लस्टर परियोजना, इन्क्यूबेशन सेंटर और महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव में लखपति दीदी ग्राम बनाना और महिलाओं को करोड़पति बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने लखपति दीदी आधारित कॉफी टेबल बुक, छत्तीसकला ब्रांड बुक और लखपति दीदी ग्राम पोर्टल का विमोचन भी किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता की सराहना की और कहा कि पहले असंभव समझे जाने वाले लक्ष्य आज महिलाएं आसानी से हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम में राज्य भर से आई लखपति दीदियों ने अपनी प्रेरक कहानियां साझा कीं। इन कहानियां देती हैं प्रेरणा आठ लाख हैं लखपति दीदी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *