राजनांदगांव| लखोली बाइपास पर लगे बिजली के खंभों की लाइट बंद हो गई है। इसके चलते बाइपास पर अंधेरा छाया रहता है। बाइपास आउटर के हिस्से से होकर गुजरती है। इसमें अंधेरा छाने की वजह से अपराध के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन लंबे समय से बाइपास में लगी लाइट का सुधार नहीं किया जा रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालक सड़क में असुरक्षित महसूस करते हैं। -रोहन साहू, राजनांदगांव


