लग्जरी गाड़ियां बिना वेटिंग दिलाने का झांसा, 11.76 लाख की हुई ठगी

लुधियाना| शहर में महंगी गाड़ियां जल्दी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को ऑटोमोबाइल कंपनियों में रसूखदार बताने वाले एक व्यक्ति ने ब्रांड न्यू लग्जरी गाड़ियां बिना लंबी वेटिंग दिलाने का दावा कर पीड़ित से 11,76,500 रुपए हड़प लिए। थाना दरेसी पुलिस ने न्यू शिवपुरी निवासी चेतन पुरी की शिकायत पर जासियां रोड स्थित राजोरी गार्डन निवासी संजय मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने दावा किया था कि उसकी ऑटोमोबाइल कंपनियों में गहरी पकड़ है और वह महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, महिंद्रा XUV700 और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी भारी डिमांड वाली गाड़ियां बिना लंबी वेटिंग के दिलवा सकता है। आरोपी की बातों में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में कुल 11,76,500 रुपए दे दिए। रकम देने के बाद महीनों तक आरोपी तारीख पर तारीख देता रहा। न तो गाड़ियां दिलाई गईं और न ही रकम लौटाई गई। काफी इंतजार के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने 12 दिसंबर 2024 को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *