लड़कियों की ड्रेस में ड्रग्स के साथ पकड़ाया डॉक्टर:इंदौर में न्यू ईयर पार्टी में परोसने लाए थे; एक साथी भी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक डॉक्टर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब ये कार्रवाई की उस दौरान डॉक्टर लड़कियों की ड्रेस पहने मिला। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा बरामद किया है। दोनों न्यू ईयर की पार्टी में कस्टमर्स को देने के लिए नशे का सामान लाए थे। आरोपी का नाम योगेश लड़इया निवासी बजरंग नगर है। वह होम्योपैथी का डॉक्टर है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम भरत चौरसिया है। ये दोनों आरोपी दोस्त हैं। डीसीपी राजेश त्रिपाठी की टीम ने मंगलवार रात में ये कार्रवाई की है। जिसकी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी गई। खुद का क्लीनिक चलाता है, नशे का है आदी
योगेश खुद का होम्योपैथी क्लीनिक चलता है। उसने कबूल किया है कि वह खुद भी नशा करने का आदी है। वहीं, दूसरा आरोपी भारत मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। वह तीन सालों से मिडलैंड होटल में केयर टेकर का काम कर रहा है। होटल में आने-जाने के दौरान ही उसकी योगेश से पहचान हुई। वह दोस्तों के साथ मिलकर नशा करते हैं। नशे के बाद मानसिक संतुलन खो देता है डॉक्टर
बताया जा रहा है कि योगेश नशे के बाद अपना मानसिक संतुलन खो देता है। जानकारी में आया कि वह नशे के बाद महिलाओं के कपडे़ पहन लेता है। लड़कियों जैसी हरकत भी करता है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल में कुछ इस तरह के फोटो भी मिले हैं। जब उसे नशे के साथ पकड़ा तो वहां भी उसने लड़की के कपड़े पहना था। पत्नी के छोड़ने के बाद लगी लत, 5 लाख का कर्ज
डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली है कि वह पत्नी के छोड़ने के बाद ड्रग का आदी हो गया। उसने बैंक और अन्य लोगों से कर्ज लेकर ड्रग लेना शुरू कर दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इसके चलते उसने बैंक से 5 लाख का लोन भी ले लिया। इसके बाद वह भी ड्रग लेने की आदत बंद नहीं कर रहा था। यह खबर भी पढ़ें.. इंदौर में 52 ग्राम एमडी ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग को लेकर कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को करीब 52 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने पहले ब्रोकर को पकड़ा उसके जरिए तस्करों को माल देने बुलाया और दबोच लिया। क्राइम ब्रांच राजस्थान से आए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *