लड़कों ने अर्धनग्न होकर होली खेली, जाम लगा,पुलिस ने खदेड़ा:पुलिस बोली- युवतियों पर गुलाल-पानी फेंक रहे थे; शहर में लोग कल भी खेलेंगे धुलंडी

सीकर में धुलंडी पर पिपराली रोड पर कई लड़के सड़क रोककर डांस कर रहे थे। ऐसे में वहां गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे उद्योग नगर थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक संत कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने लाठी से लड़कों को खदेड़ा। उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि यह लड़के अर्धनग्न होकर वहां से गुजर रहीं लड़कियों पर गुलाल और पानी फेंक रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई। वहीं सीकर में 4 मार्च को भी काफी जगहों पर धुलंडी मनाई जाएगी। सीकर पुलिस लाइन में पुलिसवालों की होली भी होगी।
पुलिस लाइन में भी कल होली
सीकर जिले में मंगलवार को कई जगह धुलंडी मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर आवास पर समर्थकों के साथ होली मनाई। इस दौरान डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी, कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल और NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *