लड़ते-लड़ते दुकान में घुसा सांड, VIDEO:ग्राहक डरकर काउंटर पर चढ़ा, पैर में चोट लगी, 4 महीने पहले महिला घायल हुई थी

राजसमंद के सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे 2 सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अचानक एक सांड लड़ते-लड़ते सामने एक ज्वेलर शॉप में घुस गया। दुकान का काउंटर टूट गया और वहां बैठे ग्राहक को हल्की चोटें भी आईं। भीड़भाड़ और सकड़े बाजार में अचानक बदली स्थिति
सराफा बाजार शहर का सबसे संकड़ा और भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां 60 से अधिक ज्वेलरी की दुकानें हैं। शुक्रवार दोपहर सामान्य आवाजाही के बीच दो सांड अचानक आपस में लड़ने लगे। इस दौरान एक सांड सामर चैंबर के बाहर स्थित ‘अभिषेक ज्वेलर्स’ की शॉप के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान में दुकानदार रतन कुमावत और ग्राहक रवि मौजूद थे। सराफा कारोबारी रतन कुमावत ने बताया कि रवि को सांड के हमले में चोट लगी है। सराफा बाजार में चार महीने पहले भी सांड ने एक महिला को नीचे गिरा दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी। व्यापारियों ने चिंता जताई
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शहर में सांडों के बीच लड़ाई आम बात है। ऐसी घटनाओं से बाजार में भय बना रहता है। कभी भी किसी को गंभीर चोट लग सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *