लद्देवाली स्कूल में वार्षिक समागम, श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया

जालंधर| शहीद लेफ्टिनेंट गुरविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लद्देवाली में वार्षिक समागम करवाया गया। प्रिंसिपल तजिंदर सिंह की अगुवाई में श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। समागम में बतौर मुख्यातिथि नितिन कोहली पहुंचे। प्रिंसिपल तजिंदर सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाया। यहां पार्षद अमरदीप, शमशेर सिंह खैहरा, तरलोक सिंह सरां, मन्ना सिंह, स्कूल कमेटी की प्रधान सतनाम कौर, गुरप्रीत रंधावा, बलदेव सिंह, परमिंदर सिंह, गुलशन कुमार, कमला देवी, सुनीता पंगोतरा, हेमा, मोनीता, रंजीता, राज राणी, अंजू रत्न, सुरिंदर पाल मौजूद रहे। स्टेज साइंस मास्टर महिंद्रपाल ने संभाली। लंगर भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *