भास्कर न्यूज |लुधियाना समाजसेवियों ने की भागीदारी स्वदेशी फाउंडेशन (एनजीओ) की ओर से आरोग्य सेवा केन्द्र, ललतो कलां, पक्खोवाल रोड में सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान डॉ. प्रथम गुप्ता, डी. समीर कम्बोज और डॉ. दीपक गुप्ता ने किया, जिसमें संस्था के सदस्यों और समाजसेवियों ने भाग लेकर आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मनमोहन सिंह फुल्लाबाल, निदोष भारद्वाज, राजीव चौहान, अजय अग्रवाल और यूनुस मसीह नाहर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में आपसी सहयोग और एकजुटता का विशेष महत्व है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए संस्था समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां आयोजित करती रहती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक विचारों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी दूरी को कम करने और लोगों को एक मंच पर लाने के लिए इस प्रकार की पहल जरूरी है। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनु गुप्ता, डी. सुरभि कम्बोज, किरण प्रीत कौर, रमनील सिंह और डॉ. सुशील कुमार ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


